Thursday, April 25, 2024
उत्तर प्रदेश

यूपी में भाजपा की लगातार दूसरी जीत, 37 साल बाद सत्ताधारी दल की हुई वापसी

यूपी में भाजपा ने लगातार दूसरी जी दर्ज कर इतिहास रच दिया है। सत्ताधारी दल की सत्ता में वापसी हुई हो ऐसा 37 साल बाद हुआ है। यूपी के 2012 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 398 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे, लेकिन महज 47 प्रत्याशी ही जीत हासिल करने में कामियाब रहे। लेकिन पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों पर अपना परचम फहराने में कामियाब रही। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा के 384 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में कदम रखा जिसमें से 312 प्रत्याशियों को जीत मिली। वहीं मुख्यमंत्री के पद पर योगी आदित्यनाथ का चेहरा सामने आया। 2022 चुनाव के दौरान भाजपा ने 300 पार का नारा दिया था। और परिणाम में 255 सीटों के साथ अपना झंडा आगे रखा। इस वर्ष भी भाजपा सबसे ज्यादा वोटों और सीटों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामियाब रही। हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव से 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा 57 सीटों से पीछे रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *