Sunday, April 12, 2026
उत्तराखंड

बीजेपी ने हरिद्वार से त्रिवेन्द्र और पौड़ी से बलूनी को मैदान में उतारा, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट कटा

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर बने सस्पेंस को दूर करते हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर फिर चौंका दिया। जैसा की पहले से माना जा रहा था कि इन दो सीटों पर पार्टी प्रयोग कर सकती है। हुआ भी यही, भाजपा ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का पत्ता काट दिया। पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को मैदान में उतारा गया है। जबकि हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट दिया गया है। अनिल बलूनी पीएम मोदी के भी करीबी माने जाते हैं। वहीं, अभी तक गढ़वाल सीट से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और हरिद्वार से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। इन दोनों को भाजपा ने एक तरह से घर बिठा दिया है। इधर मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ने के बाद से त्रिवेंद्र को राजनीतिक अवसर का इंतजार था। और अब लोकसभा चुनाव में उनके पास राजनीतिक वनवास से लौटने का बड़ा मौका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *