Saturday, April 20, 2024
राजनीतिराष्ट्रीय

घरेलू सहायिका को बंधक रखने वाली भाजपा नेता सीमा अरेस्ट, 8 साल से बनाकर रखा था बंधक

रांची पुलिस ने घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ़्तार किया है। मामला अरगोड़ा थाने में दर्ज़ हुआ था। 8 साल से एक दिव्यांग घरेलू सहायक को बंधक बनाये जाने के मामले में रांची के अरगोड़ा थाना में आईपीसी की धारा सहित एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। सीमा पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार होने की कोशिश में थी, उससे पहले अरगोडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पिछले दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़ित का नाम सुनीता है। पीड़ित का आरोप है कि सीमा पात्रा ने उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा। उसे चलने में दिक्कत होती है और वह एक पैर घिसटकर चलती है। लेकिन उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। लोहे की रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला तब सामने आया जब सुनीता ने एक दिन किसी तरह मोबाइल पर सरकारी कर्मचारी विवेक आनंद बास्के को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी। सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद रांची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने सुनीता को रेस्क्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *