निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी कांग्रेस की पहली सूची जारी, आज मेयर पर फैसला
भाजपा और कांग्रेस ने शुक्रवार को निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने 39 पालिकाध्यक्ष और 39 ही नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों का ऐलान किया। मेयर प्रत्याशियों की सूची पार्टी बाद में जारी करेगी।
निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी होगी।
कांग्रेस ने तीन मेयर समेत 48 प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस ने श्रीनगर में मीना रावत, काशीपुर से संदीप सहगल और हल्द्वानी में ललित जोशी को मेयर प्रत्याशी बनाया है।
इस बीच भाजपा कांग्रेस ने टिकट फ़ाइनल होने के बाद भीतरखाने पार्टी नेताओं में नाराजगी भी देखी गई मगर अभी तक असंतोष खुलकर सामने नहीं आया है. आज दोनों दल मेयर प्रत्यशियों की घोषणा कर सकते हैं।