Saturday, December 6, 2025
राष्ट्रीय

Bihar Election Voting Live: अब तक 42.31 फीसदी मतदान, खुड़ियारी गांव में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव के बाद खुड़ियारी गांव में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया है। अब तक 121 सीटों पर 42.31 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड के खुड़ियारी गांव स्थित बूथ संख्या 404 और 405 पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिलने पर एसपी अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा बलों ने गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास बहाल किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है
विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव
राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया गया है। काफिले पर चप्पल फेंकी गई है। इसके अलावा “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए भीड़ ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बयान दिया है कि भीड़ में राजद के गुंडे हैं। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया है। खोरियारी गांव के 404 और 405 बूथ नंबर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *