Thursday, April 25, 2024
राष्ट्रीय

बिहार में 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर लीक! जांच में जुटी पुलिस

बिहार में आज से 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। सरकार ने इस बार नक़ल मुक्त परीक्षा होने का दवा किया है। लेकिन खबर है कि यहां गणित का पेपर लीक हुआ है और मोतिहारी जिले में सोशल मीडिया पर यह पेपर वायरल हो रहा है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मोतिहारी के जिला अधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह लीक किया गया पेपर असली है या नहीं। अब तक प्रशासन की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। बिहार के 33 जिलों में आज से दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए कुल 1525 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस साल लगभग 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। 10वीं की परीक्षा 2 पालियों में हो रही है। सुबह 9.30 से 12.45 और दूसरा दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक होगी। आपको बता दें कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के समय भी सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबर वायरल हुई थी। हालांकि यह पेपर नकली था। लोगों ने भ्रम फ़ैलाने के लिए ऐसा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *