देहरादून में दिन दहाड़े बड़ी लूट, ज्वेलरी शोरूम को लूटकर फरार हुये बदमाश
घटाना आज सुबह की है। देहरादून पुलिस राष्ट्रपति के दौरे में ड्यूटी बजाती रही इधर पीछे से राजपुर रोड में दिन दहाड़े लुटेरे आये और ज्वेलीर शोरूम लूट कर चलते बने।
इस घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरे शोरूम कर्मियों की मदद से जेवर बैग में भर रहे हैं।
ये डकैती देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डाली गई। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए। बदमाशों ने लूट की इस वारदात को महज 10 मिनट में अंजाम दिया। बताया गया है कि बदमाश कार में सवार होकर आए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिये गये। और इसके बाद बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गये। हैरानी की बात है कि पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस लुटेरों की खोजबीन में जुटी हुई है।