भाजपा नेता नवीन अरोड़ा को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली रेगुलर बेल
मेरठ के होटल हारमनी इन के कैसीनो प्रकरण में भाजपा नेता नवीन अरोड़ा को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में अब तक अंतरिम जमानत में चल रहे नवीन अरोड़ा को कोर्ट से रेगुलर बेल मिल गई है।
जय भारत टीवी से हुई बातचीत में भाजपा नेता नवीन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, आज उन्हें रेगुलर बेल मिली है आगे उन्हें न्याय जरूरी मिलेगा। इस मामले पर और ज्यादा न बोलने की बात कहकर उन्होंने ये यही कहा कि वो इस मामले से जुड़े सारे सबूत, गवाह आदि कोर्ट में पेश करेंगे उन्हें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।
आपको बता दें कि ये मामला बीते कई दिनों से मेरठ में खासा चर्चित रहा। आरोप है कि भाजपा नेता नवीन अरोड़ा द्वारा उनके होटल में गैरकानूनी तरीके से कैसीनो पार्टी कराई गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में रेड कर कई लोगों को हिरासत में लिया था। जिनमें एक भाजपा नेता नवीन अरोड़ा भी थे।
चुंकि नवीन अरोड़ा मेरठ की राजनीति में पंजाबी और व्यापारी समाज का बड़ा चेहरा हैं ऐसे में सवाल ये भी उठे कि क्या वो किसी राजनीतिक साजिश का शिकार हुये हैं?
हालांकि पुलिस ने आरोपियों को रेगुलर बेल न मिल पाये इस बात की पूरी कोशिश की, मगर कोर्ट में पुलिस की आरोप तथ्यों से परे दिखाई दिये, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में नवीन अरोड़ा को बड़ी राहत देते हुये रेगुलर बेल दे दी है।
बहरहाल ये पूरा प्रकरण अब कोर्ट में विचाराधीन है, नवीन अरोड़ा का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, जहां बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।