पारंपरिक खेलों को बड़ा झटका, उत्तराखंड के दो खेल राष्ट्रीय खेलों से हुये बाहर
उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक हो रहे राष्ट्रीय खेलों में होस्ट स्टेट के तौर पर राज्य के कुछ पारंपरिक खेलों के शामिल होने की उम्मीद थी जो अब टूट गई है। राज्य के इन खेलों को भारतीय ओलंपिक संघ ने राष्ट्रीय खेलों के पदक तालिका में शामिल न करने का फैसला लिया है।
चलिये आपको बताते हैं कि वो दो खेल कौन से थे अगर जिन्हें राष्ट्रीय खेलों में जगह मिलती तो इनमें मेडल उत्तराखंड की झोली में ही आने थे।
एक है योगा और दूसरा राफ्टिंग। जी हां दोनों खेलों में उत्तराखंड के युवाओं को महारत हासिल है। राज्य सरकार ने कोशिश की थी मगर ये दोनों खेल राष्ट्रीय खेलों में शामिल नहीं हो पाये।
इसके अलावा राज्य सरकार ने कलारीपयट्टू और मलखंभ को भी राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने की कोशिश की थी लेकिन ये दोनों खेल भी राष्ट्रीय खेलों में शामिल नहीं हो पाये।
अब राष्ट्रीय खेलों में इन पारंपरिक खेलों के मुकाबले तो होंगे लेकिन इन्हें पदक तालिका में शामिल नहीं किया जाएगा।
शामिल परंपरागत खेलों कलारीपयट्टू, योगासन, मलखंभ और राफ्टिंग में मुकाबले तो होंगे, लेकिन पदक तालिका में ये शामिल नहीं होंगे।