Saturday, June 14, 2025
राष्ट्रीय

महंगे हो गये भोले के दर्शन, कैलाश मानसरोवर यात्रा का खर्च बढ़ा

पांच सालों के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने जा रही है।
लेकिन इस बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा महंगी हो गई है। जी हां इस बार चाइना ने 17 से 20 हजार तक शुल्क बढ़ा दिया है। ऐसे में यात्रियों को इस यात्रा के लिये अतिरिक्त पैसा देना होगा।
चलिए आपको बताते हैं कैलाश मानसरोवर यात्रा में इस बार कितना खर्चा आएगा।
यात्रा दो मार्गों से होती है। पहला उत्तराखंड का लिपुलेख मार्ग है और दूसरा नाथूला के रास्ते।
लिपुलेख मार्ग से होने वाली यात्री में प्रति यात्री इस बार 1 लाख 84 हजार रुपये खर्च होंगे। जिसमें 95 हजार चीन की फीस होगी। 2019 में इस रास्ते 1 लाख 30 हजार में यात्रा होती थी।
दूसरी ओर नाथूला मार्ग से यात्रा करने पर चीन प्रति यात्री 2 लाख 5 हजार रुपये वसूल करेगा। इस मार्ग से यात्रा पर कुल खर्च 2 लाख 84 हजार रुपये आएगा। दोनों मार्गों से 17000 से 25000 रुपये तक खर्चा बढ़ा है।
इस बार मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होगी और 20 अगस्त तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *