Thursday, April 25, 2024
राजनीति

भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे शपथ, सरकार बनाने का दावा किया पेश

पंजाब में आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी को 117 में से 92 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है। दिल्ली के बाद पंजाब दूसरा ऐसा राज्य होगा जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सभी विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावापेश किया। राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने उनको अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया। अब भगवंत मान के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए 16 मार्च को 12.30 बजे खटकड़ कलां में समारोह होगा। भगवंत मान ने कहा कि इस समारोह में पंजाब के सभी लोगों को निमंत्रण है। इस मौके पर हर पंजाबी ने शपथ लेनी है। सब कुछ पंजाब की तरक्की के लिए होगा और वो पंजाबी में शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *