चुनाव से पहले भाजपा को मिल चुके तीन अध्यक्ष, पार्षद, सभासद और दर्जनों सदस्य भी जीते निर्विरोध
नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मतदान से पहले ही तीन अध्यक्ष मिल चुके हैं।
जिसमें से एक नगर पालिका और दो नगर पंचायत के अध्यक्ष पद शामिल हैं, इन तीनों ही सीटों पर भाजपा को सफलता मिल गई है।
नगर पालिका देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल की इस पालिका में अध्यक्ष पद पर ममता देवी चुनाव जीत चुकी हैं। क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया।
नगर पंचायत नानकमत्ता उधम सिंह नगर की इस सीट पर प्रेम सिंह टूरना चुनाव जीत चुके हैं, वो भाजपा प्रत्याशी थे, क्योंकि यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था।
गदरपुर की दिनेशपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भी मंजीत कौर निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं वो भी भाजपा की प्रत्याशी थीं।
वहीं पार्षद और सभासद, सदस्य पद की बात करें तो 44 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें अधिकांश भाजपा के ही प्रत्याशी शामिल हैं।
वोटिंग से पहले भाजपा को बढ़त मिली है देखना होगा कि वोटिंग के बाद बीजेपी का निकाय चुनाव का आंकड़ा कहां तक पहुंचता है।