Saturday, April 20, 2024
IPL 2022दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, भरना होगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2022 के 15वें मैच के दौरान दिल्ली और लखनउ के बीच बुधवार को मैच खेला गया था, जिसे लखनउ सुपरजाइंट्स ने कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में छह विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा इतना ही नहीं उन्हें मैच गंवाने के बाद एक और झटका लगा है। इस मैच में दिल्ली को स्लो ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा। इंडियन प्रीमियर लीग ने इस बात की पुष्टि भी की है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तय समय में कम ओवर फेंके थे और यही कारण रहा कि इसका पूरा खामियाजा कप्तान के सिर फूटा। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार दूसरी हार है। वहीं लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स को इससे पहले गुजरात टाइटन्स ने 14 रनों से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *