Thursday, June 19, 2025
उत्तराखंड

गंगोत्री हाईवे के पास हुआ हिमस्खलन, हाईवे खोलने में जुटी BRO की टीम

उत्तरकाशी जिले के भैरोघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर किमी 15 चांग थांग में हिमस्खलन आया है। यह धराली और हर्षिल से करीब आठ से दस किमी आगे जांगला पुल के समीप है। बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर धराली से आगे किमी 15 पर हिमस्खलन हुआ है। हालांकि कोई नुकसान नहीं है।

सुखी टॉप पर एक जेई बर्फ हटाने के काम की निगरानी कर रहे हैं। दो जेसीबी बेट सोनगाद से सुखी टॉप तक काम कर रहे हैं। किसी भी तरह के हिमस्खलन से निपटने के लिए डबरानी में एक एक्स 205 इक्वेटर भेजा गया है। इसके अलावा जनपद के दस ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं।

बीआरओ-72 द्वारा सुक्की टॉप से झाला तक दो जेसीबी और एक जेसीबी पीडब्लूडी भटवाड़ी द्वारा तैनात हैं। वर्तमान में बर्फबारी जारी है। साथ-साथ मार्ग से बर्फ हटाने का काम चल रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *