Tuesday, March 10, 2026
उत्तराखंड

चमोली के माणा पास में एवलांच से मची तबाही, 57 मजदूर फंसे, 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई है। इस दौरान 57 मजदूर हिमस्खलन की चपेट में आ गये। बताया जा रहा है कि 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है मगर अभी भी 42 मजदूर लापता चल रहे हैं।
मलबे से निकाले गये मजदूरों को अस्पतालों तक लाया गया है, यहां एंबुलेंस और तमाम दूसरी सुविधाओं को पहुंचाया गया है।
इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटना का अपडेट लेने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। सीएम ने बताया कि 16 मजदूरों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। जबकि बाकी लापता श्रमिकों की खोजबीन युद्ध स्तर पर जारी है।
ये घटना आज सुबह की है, जब बीआरओ की माणा पास पर मौजूद साइट पर ये हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी ने संयुक्त रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *