राहुल गांधी पर टिप्पणी कर फंस गये असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, अशोभनीय टिप्पणी पर कोर्ट का नोटिस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्प्णी करने के लिए ऊधमसिंह नगर की एक स्थानीय अदालत ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को 21 सितंबर को पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। ऊधमसिंह नगर जिले की तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मीना देउपा ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गणेश उपाध्याय द्वारा इस संबंध में दाखिल याचिका पर ये नोटिस भेजा है ।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान किच्छा में हुई जनसभा को हिमंत बिस्व सरमा ने सम्बोधित किया था। हिमंत बिस्व सरमा ने गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी।
इस संबंध में उपाध्याय ने अपना बयान दर्ज कराया। कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने किच्छा में चुनावी सभा में राहुल गांधी और उनके परिवार को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिससे न केवल गांधी परिवार की बल्कि लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
बाइट-
आपको बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान किच्छा में बोलते हुये असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि राहुल गांधी किसके बेटे हैं क्या हमने कभी सबूत मांगे हैं? इस बयान पर कांग्रेस आग बबूला हो गई थी। अब देखना है कि कोर्ट के नोटिस पर सीएम सरमा का क्या रूख रहने वाला है।