Thursday, April 25, 2024
दिल्ली

अरविन्द केजरीवाल अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए राजनीतिक विरोधियों पर लगाते हैं आरोप-चौधरी अनिल कुमार

अभिषेक प्रताप सिंह
नई दिल्ली-दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल विधानसभा में बजट पर बोलने की जगह एक बार फिर अपनी मनोदशा अनुसार विपक्ष पर आरोप लगाया है।

विधायकों को गद्दार घोषित करके आप से तुरंत निष्कासित करके अपना वचन पूरा करें- चौधरी अनिल कुमार

प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल के बयान कि “अगर नेता भ्रष्टाचार में पकड़ा जाए तो गद्दार घोषित किया जाए” पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केजरीवाल के मंत्री-विधायक और निगम पार्षद सहित कई आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में पकड़े गए हैं। क्यों नहीं केजरीवाल ने उन्हें अभी तक गद्दार घोषित करके अपनी पार्टी से निष्कासित किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल विधानसभा पटल का उपयोग बजट पर चर्चा करने की बजाय अपनी सरकार का प्रचार और अपने भ्रष्टाचार और कुप्रशासनिक व्यवस्था को छिपाने के लिए दूसरो पर झूठे आरोप लगा रहे है।

केजरीवाल कर रहें अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने का प्रयास

चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि यह पूरा देश जानता है कि जिन घोटालों के आरोपियों को उच्च जांच एजेंसियों और न्यायालय ने बाईज्जत बरी किया है तो फिर अरविन्द केजरीवाल किस मकसद से दिल्ली विधानसभा में इन कथित मुद्दों का जिक्र कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी आरोपियों को बचाने का काम नही कियाए जबकि केजरीवाल अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल 8 वर्षों में हर बार दिल्ली मॉडल, विकास और शिक्षा व्यवस्था पर बड़ी सफाई से झूठ बोलकर अपनी उपलब्धि में गिनाते रहते हैं, जिसकी वास्तविकता दिल्ली की बदहाल स्थिति बताती है।

अरविन्द केजरीवाल सहित उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप-चौधरी अनिल कुमार

चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल सहित उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर मुख्य सचिव के साथ मारपीट, शराब लाईसेंस घोटाला, सीसीटीवी घोटाला, और क्लासरुम घोटाला के भ्रष्टाचार का आरोप है। इमरान हुसैन पर राशन घोटाला और ऑक्सीजन स्केम, सत्येंन्द्र जैन पर पीडब्लूडी के तमाम घोटाले, कैलाश गहलोट का 1000 डीटीसी खरीद पर 4288 करोड़ का घोटाला, राजेन्द्र पाल गौतम पर जमीन कब्जा के मामले का आरोप है। कहा कि राघव चड्डा ने दिल्ली जल बोर्ड में 26000 करोड़ का घोटाला किया है। दिल्ली के 68 विधायकों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा तक नहीं दिया है। कहा कि आम आदमी पार्टी के 80 प्रतिशत विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *