Thursday, March 20, 2025
उत्तराखंड

सड़क हादसे में घायल आर्मी जवान का निधन, नागा रजिमेंट में थे कमांडो

बनबसा आर्मी कैंट के पास हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए आर्मी के कमांडो नवीन सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया है। इस दुःख की खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका परिवार वर्तमान में टनकपुर में हरता है जबकि उनका उनका पैतृक गांव दुधौरी है।
आपको बता दें कि बनबसा आर्मी कैंट के पास सितारगंज-टनकपुर हाईवे पर 30 जुलाई को हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर में 36 वर्षीय आर्मी कमांडो नवीन सिंह बिष्ट घायल हो गए थे। दरअसल, नवीन सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी आर्मी कैंटीन में सामान लेने जा रहे थे और अचानक बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद से नवीन सिंह बिष्ट का लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 15 अगस्त की सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही टनकपुर क्षेत्र और उनके पैतृक गांव दुधौरी में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक कमांडो की पत्नी ज्योति सिंह अभी भी बरेली अस्पताल में अचेत अवस्था में हैं। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *