Thursday, April 25, 2024
खेल जगत

अभिमन्यु ईश्वरन के नाम एक और रिकार्ड, डोमेस्टिक क्रिकेट में पूरे किये 10 हजार रन

उत्तराखंड के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के नाम एक और रिकार्ड दर्ज हुआ है। अभिमन्यु डोमेस्टिक क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले क्लब में शामिल हो गये। उन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 के फॉरमेट को मिलाकर 10,015 रन बना लिये हैं। अभिमन्यु ने फर्स्ट क्लास फॉरमेट में 47.3 के औसत से 5911 रन बनाये हैं। फर्स्ट क्लास फॉरमेट में 233 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। बात लिस्ट ए के मैचों की करें तो यहां अभिमन्यु ने 46 की औसत से 3376 रन बनाये हैं। लिस्ट एक में उनका सर्वाधिक स्कोर 149 है। वहीं टी20 के मुकाबलों में उन्होंने अब तक 728 रन बना लिये हैं। आपको बता दें कि अभिमन्यु पश्चिम बंगाल की ओर से खेलते हैं और वो बंगाल टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। भारतीय टेस्ट टीम में भी उनका चयन हुआ है। इन दिनों अभिमन्यु ईश्वरन उत्तराखंड के दौरे पर हैं और वो यहां बंगाल की ओर से रणजी के मुकाबले खेल रहे हैं। कल से शुरू हुये उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के रणजी मुकाबले में वो अपने पिता द्वारा उनके लिये बनाये गये स्टेडियम अभिमन्यु क्रिकेट एकेडेमी में ही खेल रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने पर तमाम क्रिकेट फैंस से खुशी प्रकट की है। जबकि पिता आरपी ईश्वरन का मानना है कि अभी सफर लंबा है अभिमन्यु को हर दिन अच्छे से अच्छा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *