Sunday, April 12, 2026
उत्तराखंडदेहरादून

आज सीएम धामी ने अन्नोत्सव कार्यक्रम में खाद्यान वितरित किया, पूरे माह कुल 14 लाख राशन थैलों का वितरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्नोत्सव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को खाद्यान्न के किट वितरित किए। जनता दर्शन हाल सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने छह लाभार्थियों को किट वितरित किए। इसी तरह अन्नोत्सव कार्यक्रम में पूरे माह सभी 9230 राशन की दुकानों के माध्यम से मुफ्त खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। कुल 14 लाख राशन थैलों का वितरण होगा। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों के चयनित लाभार्थियों से बात भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मोदी सरकार ने हमेशा गरीबों की चिंता की है। कोरोना काल में जब सारी आर्थिक गतिविधियां रुक गई थीं, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन सम्मान के साथ उपलब्ध करवाया। कोरोना संकट की घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार सबके साथ खड़ी रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *