Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

अक्षय तृतीया 2022 : कब है अक्षय तृतीया, जानिये इस दिन क्या करें दान

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया  का दिन मांगलिक कार्यों के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह हर साल बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया  तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया  03 मई को मनाया जाएगा। लोग अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार, धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आदि करते हैं। इस पर्व को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि अक्षय तृतीया  के दिन दान करने से माँ लक्ष्मी की कृपा बानी रहती है। ऐसे में कई तरह से दान किया जा सकता है।

  1. गाय को अन्न दान : माना जाता है कि इस दिन गाय की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है। रोटी में गुड़ मिलकर गाय को दाहिने हाथ से खिलाये। या गुड़ का पानी भी गाय को दान दें। हिन्दू मान्यता के अनुसार गाय में कई हजारों देवी देवता निवास करते है और गाय की सेवा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होतें है।
  2. जौ का दान : इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उन्हें चरणो में जौ अर्पित करने चाहिए।
  3. अन्न दान : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के दिन चावल, दाल व आटा आदि का करना बेहद शुभ माना गया है।
  4. जल पात्र का दान- शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जल पात्र का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन गिलास व घड़ा आदि का दान करना चाहिए।

वहीं अक्षय तृतीया  की मान्यता शुभ तिथि और समय से भी मानी जाती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया की तिथि 03 मई को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी, जो कि 04 मई को सुबह 07 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगी। इस बीच माता लक्ष्मी की पूजा पाठ कर दान की प्रक्रिया संपन किया जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *