Wednesday, February 18, 2026
उत्तराखंड

अकिता भंडारी हत्याकांडः डॉ.अनिल जोशी के बयान लेगी सीबीआई, एसआईटी से लिये दस्तावेज

अज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को देहरादून पुलिस से दस्तावेज लिए हैं। इस मामले में कुछ और दस्तावेज लिए जाने बाकी हैं। सीबीआई जल्द ही वसंत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी के वादी पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के भी बयान दर्ज कर सकती है।
गौरतलब है कि गत नौ जनवरी को पद्मश्री जोशी की शिकायत पर वसंत विहार थाने में भी अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी।
सीबीआई ने वसंत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सोमवार को दिल्ली में सीबीआई स्पेशल क्राइम ब्रांच टू में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई की एक टीम सोमवार शाम को ही देहरादून पहुंच गई थी।
सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि टीम ने मंगलवार को देहरादून पुलिस से संपर्क किया था। कुछ दस्तावेज हासिल किए गए हैं। जबकि, कुछ और इसमें लिए जाने बाकी हैं। इस प्रकरण में सीबीआई पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चली वीडियो का भी अवलोकन करेगी। स्थानीय पुलिस ने भी इन वीडियो को केंद्रीय फॉरेंसिक लैब चंडीगढ़ जांच के लिए भेजा हुआ है। अलावा 2022 में हत्याकांड के समय हुए आंदोलन, आरोप प्रत्यारोप और न्यायालयों को की गई शिकायतों की भी पड़ताल करेगी। सीबीआई हत्या के मुकदमे में कब्जे में लिए गए रिजॉर्ट के रजिस्टर की भी जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *