राष्ट्रीय खेलों पर कलंक लगाने वाले कोच पर कार्यवाई, नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले कोच पर अब क्या कार्यवाई करेगा साई
हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में नाबालिग हॉकी प्लेयर दुष्कर्म आरोप मामले में खेल मंत्री रेखा आर्य ने बड़ा एक्शन लिया है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने आरोपी कोच भानूप्रकाश की सेवाओं को समाप्त करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार ने साई से कोच के प्रमाण पत्र को निरस्त करने की भी मांग की है।
आपको बता दें कि 38 में राष्ट्रीय खेलों से पहले हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में हॉकी की नाबालिग महिला खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म के आरोप लगाये हैं। इस प्रकरण के बाद उत्तराखंड के खेलों और राष्ट्रीय खेलों पर कलंक लगाने वाले आरोपी कोच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेकिन इस मामले के बाद राष्ट्रीय खेलों में महिला सुरक्षा को लेकर के बड़े सवाल खड़े हो गये हैं।
जिसके बाद राज्य सरकार ने महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। संबंधित कोच को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी उसके प्रमाण पत्र को निरस्त करने करने की मांग की जा रही है।