कर्णप्रयाग के पास चलती बाइक पर गिरी चट्टान, बाइक सवार दोनों यात्रियों की मौके मौते
मानसून के दौरान चारधाम यात्रा और भी खतरनाक हो गई है। इस बीच आज एक दुःखद खबर कर्णप्रयाग से सामने आई है। यहां बद्रीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग गौचर के नजदीक गलनाऊ में एक हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की चट्टान गिरने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों यात्री हैदराबाद से चारधाम यात्रा पर आये थे, और आज बद्रीनाथ दर्शन के बाद वापस ऋषिकेश लौट रहे थे।
तभी चटवापीपल के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर चलती बाइक पर आ गिरा। और दोनों बाइक सवार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
एसडीआरएफ ने जेसीबी मशीन की मदद से पत्थरों को हटाकर मृतकों के शव बाहर निकाले। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय निर्मल शाही और 50 वर्षीय सत्य नारायण के रूप में हुई है, दोनों यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।