सुभाष नगर में टेंट व शामियाने के सामान में लगी भीषण आग, रिहायशी घरों तक पहुंचीं लपटें
देहरादून के सुभाषनगर में एक प्लाट में रखे टेंट के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आस पास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर की टीम ने काफी घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया।
जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक- नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद), क्लेमेनटाउन सुभाष नगर में प्लाट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में आग लगने की सूचना मिली थी।
