Monday, April 29, 2024
राज्यराष्ट्रीयस्पेशल

व्हाट्सएप ने महिलाओं के लिए लांच किया एक खास फीचर, बोल बहन चैटबॉट के जरिये कर सकती है खुल कर बात

इंस्टैंट मैसेंजिंग ऐप समय समय पर अपने यूजर्स के लिए कुछ नया लेकर आता है। इस बार भी कंपनी अपने यूजर्स के लिए कुछ खास लेकर आयी है। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस बार एक खास फीचर व्हाट्सएप के जरिये पेश किया है। दरअसल व्हाट्सएप ने नॉन प्रोफाइल गर्ल के साथ मिलकर किशोर लड़कियों के लिए एक चैटबॉट लॉन्च करने की घोषणा की है। जिसे “बोल बहन” नाम दिया गया है। जिसमें किशोर लड़कियां या महिलायें इस चैटबॉट के जरिये स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगी। इतना ही नहीं,  इस चैट फॉर्मेट को इस तरह तैयार किया गया है कि महिलाएं यहां हेल्थ के साथ सेक्शुएलिटी और रिलेशनशिप से जुड़े विषयों पर भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। इस चैटबॉट को हिंग्लिशी यानि हिंदी और इंग्लिश भाषा के मिश्रण के साथ तैयार किया गया है।

इसका उपयोग करने के लिए पहले चैटबॉट का नंबर सेव करना होगा उसके बाद नंबर पर Hi का मैसेज भेजना होगा। जिसके बाद इंस्टैंट रिप्लाई आते ही आप महिलाओं से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह एप्प भारतीय महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साथ ही भारत में महिलाये स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में ज्यादा चर्चा कर सकेंगीं। वहीं इस एप्प के जरिये लाखों महिलाओं तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *