Monday, April 29, 2024
क्राइमराज्य

उत्तराखंड के छह पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

एडीजी अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान गणतंत्र दिवस पर प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा पांच अधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में चमोली के डीएसपी धन सिंह तोमर, पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी (एम) नंदन सिंह बिष्ट, पौड़ी के डीएसपी गणेश लाल, इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर महेश चंद चंदोला और सब इंस्पेक्टर विशेष श्रेणी चंपावत रमेश चंद भट्ट शामिल हैं। एडीजी अभिनव कुमार विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले उत्तराखंड के इकलौते अधिकारी हैं। अभिनव इस वक्त मुख्यालय में एडीजी प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए कई जिम्मेदारियों को संभाला था। वह 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *