Friday, April 19, 2024
राष्ट्रीय

बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले में 8 लोग हुए गिरफ्तार

कर्नाटक के शिमोगा में रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, कल तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया आज दो गिरफ्तारियां और की र्गइं हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक के शिमोगा में रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद अभी भी इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियातन शुक्रवार तक शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही अगले दो दिनों के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *