Thursday, June 19, 2025
उत्तराखंड

खेल से पहले कांग्रेस के 6 विकेट गिरे, निकाय चुनाव में इस बार रिकार्ड नामांकन हुये हैं रद्द

उत्तराखंड निकाय के चुनावी दंगल में उतरने से पहले ही कांग्रेस के 6 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बाहर हो चुके हैं। अलग-अलग कारणों के चलते नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया है।
चिलये आपको बताते हैं कि कांग्रेस के रद्द हुए नॉमिनेशन कहां कहां के हैं-
हरिद्वार जिले की मंगलौर नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इस्लाम का नामांकन रद्द किया गया है।
उधम सिंह नगर की नानकमत्ता नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह खेड़ा का नामांकन भी रद्द किया गया है।
उधम सिंह नगर की दूसरी नगर पंचायत नगला में भी कांग्रेस प्रत्याशी का नॉमिनेशन रद्द किया गया।
देहरादून जिले की हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिल्ला का भी नॉमिनेशन रद्द हुआ है।
चमोली जिले में नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग में अध्यक्ष पद पर एक नॉमिनेशन रद्द किया गया।
चमोली जिले में ही नगर पालिका परिषद नंदप्रयाग में भी अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन रद्द किया गया।
अब कांग्रेस इस बात से नाराज है कि सत्ताधारी दल भाजपा ने साजिश के तहत चुनाव से पहले ही कांग्रेस के अध्यक्ष पदों के दावेदारों को बाहर किया है। जबकि निर्वाचन आयोग ने रद्द हुये नॉमिनेशन के पीछे ठोस खामियों होने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *