Thursday, March 12, 2026
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब में ग्लेशियर टूटने से 6 लोग फंसे, 5 को सुरक्षित निकाला गया एक महिला श्रद्धालु की हुई मौत

हेमकुंड साहिब रूट पर बर्फ की चट्टान टूटने से बड़ा हादसा हुआ है। ये हादसा हेमकुंड साहिब से एक किलोमीटर पहले अटलकोटी में हुआ। जहां ग्लेशियर का टुकड़ा टूटने के बाद उसमें 6 श्रद्धालु फंस गए। ये सभी श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और सेना के जवानों ने यहां रैस्क्यू शुरू कर दिया। देर रात चले रैस्क्यू के दौरान 6 में से 5 लोगों को रैस्क्यू टीम ने बचा लिया। जबकि जवानों ने रात भर एक लापता महिला की तलाश की, लेकिन उसे खोजा नहीं जा सका। जिसके बाद आज सुबह एक बार फिर इस इलाके में रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बीते रात को लापता हुई इस महिला श्रद्धालु के मौत हो गई आज उसका शव रैस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है।
आपको बता दें कि विपरीत मौसम के चलते इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा कठिन बनी हुई है। रास्ते में जगह-जगह बर्फ मौजूद है और यहां बर्फ को काटकर ही रास्ता बनाया गया है। मौसम खराब होते ही घाटियों में बर्फ के बड़े-बड़े हिमखंड टूटकर सिखक रहे हैं जिससे खतरा और बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *