Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड में निकले 6.46 लाख फर्जी राशन कार्ड, सत्यापन अभियान से हुआ खुलासा

केन्द्र सरकार की एक रिपोर्ट में खाद्य प्रणाली को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें सरकार ने बताया है कि उत्तराखंड के 6.46 लाख फर्जी राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबित पिछले 8 वर्षों के दौरान 6 लाख से ज्यादा राशन कार्ड फर्जी पाए गए हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के बाद राशन कार्डों के चलते सत्यापन अभियान चलाया। जिस समय से राशन कार्ड को आधार से लिंक किया गया या बायोमैट्रिक प्रणाली से राशन वितरण शुरू होने लगे तभी से फर्जी राशन कार्ड पकड़ में आए हैं। सत्यापन अभियान समय समय पर चलने से कई फर्जी राशन कार्ड रद्द होंगे साथ ही खाद्य सामग्री के दुरुपयोग होने की संभावनाएं भी घटेंगीं। इससे खाद्य वितरण प्रणाली में लाभ मिलेगा।

राज्य में फिर से चलाया जाएगा सत्यापन अभियान 

सचिव खाद्य एवं आपूर्ति भूपाल सिंह मनराल का कहना है कि राज्य सरकार समय-समय पर राशन कार्डों के सत्यापन का अभियान चलाती है। जो लोग फर्जीवाड़ा करते हैं, उनके राशन कार्ड बदले जाते हैं या उन्हें रद्द कर दिया जाता है। वहीं एक-दो महीनों के बाद विभाग एक बार फिर राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *