Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के 46 हजार लोग नहीं चाहते किसी भी दल की सरकार, क्यों? पढ़िए पूरी खबर

देहरादून- विधानसभा चुनाव 2022 में अलग-अलग दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 632 प्रत्याशी मैदान में थे। 70 विधानसभाओं में राज्य के 46,229 मतदाताओं ने इन सभी प्रत्याशियों को सिरे से खारिज कर दिया। इस बार के चुनाव में नोटा वोटों की संख्या 46,229 रही। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि राज्य के 46,229 लोग किसी की सरकार नहीं चाहते हैं। कालढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नोटा बटन दबाया गया है। यहां 1418 लोगों ने चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों को नकार दिया। गंगोत्री विधानसभा में नोटा दबाने वालों की संख्या सबसे कम रही, यहां 238 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। कालाढूंगी, चकराता, सहजसपुर, सोमेश्वर और लोहाघाट विधानसभा में नोटा प्रयोग करने वालों की संख्या हजार से उपर रही। चकराता में 1367 लोगों ने नोटा बटन दबाया। जबकि लोहाघाट में 1096 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। वहीं सहसुपर विधानसभा के 1091 मतदाताओं ने नोटा प्रयोग किया। और सोमेश्वर में नोटा बटन दबाने वालों की संख्या 1003 रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *