Monday, February 17, 2025
उत्तराखंड

आज से हो रहा है 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज से आगाज हो गया है। 17 दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में देशभर से भारत के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
राष्ट्रीय खेलों में कुल 35 खेलों से जुड़ी 45 स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें दो प्रदर्शनी खेल शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल इवेंट में 9720 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। और इन खेलों में कुल 3674 पदक दांव पर लगे हैं।
इनमें 1120 स्वर्ण, 1120 रजत और 1434 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे अधिक 198 पदक एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में होंगे। वैसे राष्ट्रीय खेलों की ट्रायथलान और बीच हैंडबाल स्पर्धा के मुकाबले शुरू भी हो चुके हैं।
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 10 शहरों में किया जा रहा है। इनमें सीमांत शहर पिथौरागढ़ से लेकर राजधानी देहरादून तक शामिल है।
मंगलवार शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रजत जयंती खेल परिसर में राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *