7वां वेतनमान: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA में 3 % की बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा
केंद्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आयी है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्रिमण्डल की बैठक में आज इस प्रस्ताव पर मंजूरी दी गयी। बता दें कि नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का DA 31 फीसदी से 34 फीसदी हो गया है। वहीं कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब 34% के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके साथ कर्मचारियों को अगले महीने की सैलरी के साथ पिछले तीन महीने का DA, यानी 1 जनवरी 2022 से नए DA को खाते में क्रेडिट किया जाएगा। इस बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम फैसला लिया गया है।
कितना होगा फायदा – डीए में बढ़ोतरी से अब 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता 6120 रुपये हो जाएगा। इसी तरह अधिकतम सैलरी स्लैब वाले कर्मचारियों का डीए बढ़कर 19346 रुपये प्रति माह हो जाएगा। वहीं सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।