21 जून – सबसे बड़ा दिन होगा और होगी सबसे बड़ी खगोलीय घटना का पूर्ण सूर्य ग्रहण
21 जून को होगा भारत का पहला सूर्यग्रहण …. सबसे ख़ास ये है की ये पूर्ण ग्रहण ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह लगेगा ….. दुर्लभ नज़ारा होगा और दिलचस्प होगा वो लम्हा जब चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से अपनी आगोश में समेट लेगा। जो लोग इस दुर्लभ नज़ारे को देखेंगे उनको एक समय पर केवल चमकते सूर्य का बाहरी हिस्सा ही रौशनी बिखेरता नज़र आएगा यानी ठीक एक अंगूठी की चमक जैसी छवि बनेगी। हालांकि ‘रिंग ऑफ फायर’ का यह नजारा कुछ सेकेंड से लेकर 12 मिनट तक ही देखा जा सकेगा।


