Tuesday, April 16, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस के 20 दरोगा एक साथ निलंबित, 7 साल पहले की भर्ती, अब हुआ एक्शन

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर यही है कि उत्तराखंड पुलिस के 20 दरोगा एक साथ सस्पेंड कर दिये गये हैं। 2015 दरोगा सीधी भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मुख्यालय ने इन 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया है। 2015 में भर्ती हुए ये दरोगा जांच पूरी होने तक निलंबित रहेंगे। बता दें कि यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती में भी धांधली सामने आई थी। पता चला था कि इस भर्ती में नकल करने के बाद दर्जनों लोगों ने दरोगा में सफलता पाई। इस मामले की जांच शासन के निर्देश पर विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी मामले की जांच कर रहा है। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई गई थी। इस फर्जीवाड़े में विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। 8 अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में कुल 12 आरोपी हैं। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन के मुताबिक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 20 दरोगाओं के नाम सामने आये हैं। सभी को सस्पेंड किया गया है। इतना ही नहीं और 20 के आस-पास दरोगा हैं जिन पर नकल करने का आरोप है ऐसे में बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पुलिस मुख्यालय इनकों भी सस्पेंड कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *